चंद्रयान-3 की सफलता पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी बधाई, क्या कहा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 अगस्त 2023): चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास रच दिया है। इस सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। जबकि चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देश और दुनिया भर से इसरो को बधाई मिल रही है। इसी कड़ी में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए भारत को बधाई दी है‌।

उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए भारत को बधाई। इसमें शामिल सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। हमें इस मिशन और अंतरिक्ष अन्वेषण में अधिक व्यापक रूप से आपके साथ साझेदारी करने पर गर्व है।”

गौरतलब है कि भारत का चंद्र मिशन चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की है।।