चंद्रयान -3 की कामयाबी में आखिरी का 15 मिनट होगा काफी अहम, जानें क्यों?

Lander Vikram

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (23 अगस्त 2023): चंद्रयान -3 इतिहास बनाने से अब महज कुछ घंटे ही दूर है। 40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद चंद्रयान – 3 का लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में लैंडिंग बहुत जटिल और नाजुक है।

इस पूरी प्रक्रिया में आखिरी के 15 मिनट काफी अहम होते हैं, चंद्रयान -2 के वक्त भी आखिरी के ये 15 मिनट ही काफी अहम साबित हुए थे और तब तत्कालीन इसरो चीफ ने मिशन की नाकामी को 15 मिनट का आतंक बताया था।

चंद्रयान -2 लैंडिंग के दौरान नाकाम हो गया था, इसीलिए इससे सबक लेते हुए और ऐसी विफलताओं से बचने के लिए चंद्रयान -3 उन्नत तकनीक से लैस है। ये लैंडर को सुरक्षित लैंडिंग में मदद करेगा। और आखिरी के 15 मिनट चंद्रयान -3 के सफलता के लिए काफी अहम माना जा रहा है।।