बंगला साहिब गुरुद्वारा में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने टेका मत्था, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मांगी दुआएं

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (23 अगस्त 2023): चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर देशभर के अलग- अलग मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में पूजा अर्चना एवं अरदास की जा रही है। समस्त देशवासी अपने- अपने ईश्वर, आराध्य से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआ मांग रहे हैं।

इसी कड़ी में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के तरफ से अरदास का आयोजन किया गया।जिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने शिरकत किया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित और सफल लैंडिंग के लिए विशेष अरदास हुई, न केवल यहां बल्कि पूरे देश में, पूरी जनता चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रही है।।