राजधानी दिल्ली में G20 की बैठक, सरकारी दफ्तर से लेकर स्कूल -कॉलेज रहेंगे बंद

G20 India

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (23 अगस्त 2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में G20 की बैठक आयोजित होगी। इस बाबत राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी अन्य तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। इस बैठक के दौरान दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों को बंद रखने का ऐलान किया गया है।

स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

राजधानी दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेज G20 सम्मिट के दौरान बंद रखा जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों की 8 सितंबर, शुक्रवार से छुट्टी रहेगी। सम्मिट के बाद 11 सितंबर, सोमवार से फिर सभी स्कूल और कॉलेज अपने निर्धारित समय से खुलेंगे।

सरकारी और प्राइवेट दफ्तर भी रहेंगे बंद

G20 सम्मिट के दौरान शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को भी बंद रखा जाएगा। कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है। स्कूल और कॉलेजों की तरह ही सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर 8,9 और 10 सितंबर को बंद रहेंगे।

इन वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध

G20 सम्मिट के दौरान शहर में भारी वाहनों की आवाजाही भी बंद रहेगी। ट्रैफिक अधिकारियों के मुताबिक वीआईपी मूवमेंट के कारण दिल्ली एरिया समेत अन्य प्रतिबंधित या सुरक्षा घेरे वाले जगहों के आसपास ट्रैफिक नियम लागू कर दिया जाएगा। इस दौरान शहर में बॉर्डर से केवल आवश्यक वस्तुएं को लेकर आ रहे ट्रकों की ही एंट्री दी जाएगी। अन्य सभी हेवी और मीडियम गुड्स व्हीकल्स को एंट्री नहीं मिलेगी।

मॉल और मार्केट भी रहेंगे बंद

G20 सम्मिट के दौरान नई दिल्ली एरिया के सभी मॉल भी सुरक्षा के लिहाज से बंद रखा जाएगा और बाजारों को भी बंद रखा जाएगा।

डीटीसी बसों के बदले रूट

वीआईपी मूवमेंट के चलते 8 से 10 तारीख तक नई दिल्ली में डीटीसी बसों की एंट्री भी बंद रहेगी। डीटीसी बसों को भी नई दिल्ली के आसपास के इलाकों से ही डायवर्ट और टर्मिनेट कर दिया जाएगा।

मेट्रो के ये स्टेशन भी रहेंगे बंद

G20 सम्मिट के दौरान दिल्ली मेट्रो की सुविधा जारी रहेगी। हालाकि सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट के लिहाज से सुप्रीम कोर्ट, खान मार्केट, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय जैसे जैसे कुछ मेट्रो स्टेशन को बंद रखा जा सकता है। इसके अलावा सभी मेट्रो स्टेशन और लाइनों पर मेट्रो चलेगी।।