चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी बोले- पूरे विश्व की निगाहें चंद्रयान 3 पर है

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 अगस्त 2023): भारत का चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त यानी बुधवार को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार है और सभी लोग चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर वीडियो शेयर कर कहा कि “कल का दिन देश और दुनिया के लिए ऐतिहासिक पल होगा जब चंद्रयान 3 चंद्रमा पर लैंड करेगा। पूरे विश्व की निगाहें चंद्रयान 3 पर हैं। उन सभी कर्मचारियों और वैज्ञानिकों के लिए हम सब दुआ करते हैं जो चंद्रयान 3 को कामयाब बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।”

आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया था। अंतरिक्ष यान को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था।