देश तरक्की की राह पर राजीव गांधी की सोच की वजह से है: अनिल चौधरी, अध्यक्ष, दिल्ली कांग्रेस

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (20 अगस्त 2023): देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती है। इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने वीरभूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सोच की वजह से यह देश तरक्की की राह पर है।

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि आज राजीव गांधी जी हमारे बीच में नहीं लेकिन उनके कार्य देशवासियों के बीच में हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरीके से संसद में सरकारों को कमजोर करने के लिए तानाशाही बिल प्रस्तुत किया गया। एक तरफ राजीव गांधी का निर्णय था कि देश की हर सरकारों को मजबूत किया जाए कि गांव में अगर कोई आखिरी व्यक्ति रहता है तो उन्हें दिल्ली ना आना पड़े। वहां के राज्य सरकारों को पंचायतों को मजबूत किया जाए और महिला शक्ति को अधिकार मिले।

उन्होंने आगे कहा कि राजीव गांधी एक ऐसा विजनरी नेता था जो उस समय इस मुल्क की समस्याओं को समझकर तुरंत निवारण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज सर्व शक्तिमान देशों की सूची में भारत अग्रिम पंक्तियों में खड़ा है। खास तौर से जो तकनीकी युग हम देख रहे हैं युवाओं को एंपावरमेंट करने और अधिकार देने; लोकतंत्र को मजबूत करने, चुनी हुई सरकारों का अधिकार देने और महिलाओं को शिक्षा देने और उनके आगे बढ़ाने की जो सोच थी वो आज कहीं ना कहीं पूरी होती हुई दिखती है। लेकिन वह बीच में हमें छोड़ कर चले गए हैं उनका हमें दुख है।