दिल्ली वासियों के लिए राहत की खबर: यमुना नदी के जलस्तर में भारी गिरावट, खतरे के निशान से नीचे

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (17 अगस्त 2023): पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। बीते बुधवार की सुबह यमुना चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गई थी। सुबह पांच बजे यमुना का जलस्तर 205.43 तक पहुंच गया था। हालांकि देर रात तक जलस्तर 205 मीटर तक पहुंच गया। वहीं गुरुवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। सुबह 9 बजे दिल्ली में जलस्तर 204.42 मीटर दर्ज किया गया।

दिल्ली के लोहा पुल पर यमुना नदी उफान पर है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से कभी ऊपर तो कभी नीचे बह रही है। ऐसे में नदी के किनारे निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। अधिकारियों के अनुसार, अभी यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है। लोहा पुल पर मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर 205.39 मीटर तक पहुंच गया था।

आपको बता दें कि यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर तब माना जाता है, जब नदी का जलस्तर 205.33 मीटर पर होता है।