अरविंद केजरीवाल पर आक्रमक हुई कांग्रेस, शीशमहल पर बोला हमला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (15/08/2023): दिल्ली कांग्रेस दफ्तर में झंडा फहराने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि मैं देशवासियों को आजादी के इस पावन पर्व पर बधाई देता हूं। आज दिन है वीरों को उन पूर्वजों को याद करने का जिन्होंने हमारे देश को आजाद कराया। चौधरी ने मौजूदा केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज देख सकते हैं देश में क्या स्थिति हो गई है तानाशाही शासन चल रहा है।

अनिल चौधरी ने कहा कि देश में सद्भावना शांति भाईचारा का संदेश को लेकर आने वाले चुनाव में भी जाएंगे। लेकिन आज देश में दूसरी तरफ अराजकता की सरकार है। आज पीएम मोदी ने जो भाषण दिया था हमें उम्मीद थी कि लोगों के लिए कुछ नया करेंगे लेकिन उनके भाषण में कुछ खास नहीं था।

वहीं कल से शुरू होने वाले दिल्ली विधानसभा सत्र को लेकर अनिल चौधरी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सुर्खियों में रहने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए हैं। अरविंद केजरीवाल नौटंकी करते हैं असल मुद्दों पर उनका ध्यान नहीं है। अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से केजरीवाल के गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाती रही है। दिल्ली में शराब घोटाला को उजागर करने वाला कांग्रेस पार्टी ही है। इसी का नतीज़ा है कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज जेल में है। मुख्यमंत्री दिल्ली विधानसभा का इस्तेमाल अपने भाषण के लिए करते हैं। इसके साथ ही अनिल चौधरी ने कहा कि हम जनता के जो मुद्दे हैं वह उठाते रहेंगे और उम्मीद करते हैं कि अरविंद केजरीवाल इस बार की विधानसभा सत्र में अपने शीशमहल बंगले पर भी कुछ बोलेंगे।।