अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, कहा- दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 अगस्त 2023): देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी बीच अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने फैंस को बड़ी खबर दी है। अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ट्विटर पर आज यानी मंगलवार को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र की तस्वीर शेयर करते हुए दी है। साथ ही उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा है, “दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।”

आपको बता दें कि अक्षय कुमार के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी।।