भारत की बेटी अरिहा की कब होगी वापसी, अरिहा की मां ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (12/08/2023): देश आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच जर्मनी के कस्टडी में भारत की बेटी अरिहा शाह की मां भारत सरकार से गुहार लगा रही है कि, अरिहा को जर्मनी में भारतीय समुदाय के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने दिया जाए। जर्मनी कस्टडी में भारत की बेटी अरिहा शाह को लेकर देश में चर्चा है कि कब बेटी की वतन वापसी होगी?

आपको बतादें की अरिहा को जर्मनी में फोस्टर केयर में पिछले 22 महीने से रखा गया है। अरिहा की मां ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठ मोदी सरकार से गुहार लगाई की अरिहा को भारतीय समुदाय के साथ जर्मनी में स्वतंत्रता दिवस मनाने की अनुमति दी जाए। अरिहा की मां लगातार कोशिश कर रही है कि उसकी बेटी की वतन वापसी हो लेकिन अभी तक अरिहा की मां को निराशा हीं हाथ लगी है।

दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठी अरिहा शाह की मां धारा शाह ने टेन न्यूज से कहा कि जून में अदालत ने उसकी बेटी अरिहा शाह की पूरी कस्टडी छीन ली और इसे जर्मन चाइल्ड सर्विसेज को दे दिया। यह अदालत का एकतरफा फैसला था। हमें मौका नहीं दिया गया कि अपनी बात रखें वे अरिहा को भारतीय वस्तुओं का उपयोग करने की भी अनुमति नहीं दे रहे हैं।

अरिहा की मां धारा शाह ने कहा कि हमें अब उसकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम उसकी सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हैं। अरिहा के सांस्कृतिक अधिकारों को संरक्षित करने की जरूरत है। हम चाहते हैं कि अरिहा 15 अगस्त मनाए। अरिहा की मां ने कहा कि 22 महीने से अरिहा जर्मनी पुलिस के कस्टडी में है हम उसकी चिंता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाती हूं कि मेरी बेटी को जल्द से जल्द भारत लाया जाए।

आपको बता दें की अरिहा के माता-पिता जर्मनी में रहते थे। जब अरिहा 7 महीने की थी तब अरिहा को उसे घर में किसी तरीके से चोट लग गई उसके बाद जर्मनी पुलिस ने अरिहा को अपने कस्टडी में रख लिया था। इसके साथ ही अरिहा के माता-पिता पर जर्मन सरकार ने आरोप लगाया की अरिहा के माता-पिता ने कहा कि अरिहा की देखभाल सही तरीके से नहीं की है। पुलिस ने अरिहा के माता-पिता पर हीं अरिहा को चोट लगाने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि रिहा के माता-पिता लगातार भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि अरिहा की वतन वापसी करवाई जाए। वहीं जर्मनी की पैंको कोर्ट ने अरिहा की कस्टडी माता-पिता को देने से इंकार कर दी है। कोर्ट का कहना है कि अरिहा के माता-पिता ने अरिहा का उत्पीड़न किया था। अरिहा के माता-पिता लगातार सरकार से गुहार लगा रहे हैं और अब अरिहा के मां का कहना है कि हमें मोदी जी पर पूरा भरोसा है और अरिहा की वतन वापसी जरूर होगी। अगर मोदी जी चाहेंगे तो अरिहा भारत जरूर आएगी।।