कांग्रेस और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लेकर बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (08 अगस्त 2023): दिल्ली सेवा बिल सोमवार को राज्यसभा से पास हो गया है। वहीं बिल के समर्थन में वोटिंग के लिए देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मनमोहन सिंह भी व्हीलचेयर पर पहुंचे थे। इसे लेकर सियासत गरमा गई है और भारतीय जनता पार्टी विपक्ष पर हमला कर रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ’13 अक्टूबर 2023′ के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर कांग्रेस पर हमला किया है।

बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्वीट में लिखा है, “आप जिस मनमोहन सिंह और कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार की जननी बताते नहीं थकते थे, जिन्हें जेल भेजने की पैरवी करते थे अब उन्हीं भ्रष्टाचारियों के तारीफों के पुल बांध रहे हो महज अपने भ्रष्टाचार को छिपाने लिए समर्थन जुटाने के लिए ताकि आपके भ्रष्टाचार पर कार्रवाई न हो। दोहरे चरित्र का ठग।”

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा था, “भ्रष्ट कांग्रेस ने केंद्र में मनमोहन सिंह को अपना चेहरा बनाया। मनमोहन कांग्रेस और अपनी सरकार के भीतर भ्रष्टाचार को रोकने में विफल रहे।”