जो काम 13 सालों में नहीं हुआ AAP ने महज 5 महीनों कर दिखाया: अरविंद केजरीवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (01 अगस्त 2023): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो काम भारतीय जनता पार्टी 13 साल में नहीं कर पाई, वो काम हमने सिर्फ़ 5 महीने में कर दिखाया। दरअसल आज नगर निगम के सभी कर्मचारियों को वेतन दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि 2010 के बाद आज पहली बार सभी को महीने की पहली तारीख को वेतन मिला है। साथ ही उन्होंने निगम के सभी कर्मचारियों से अपील किया है कि मेरी तरफ़ से बच्चों और माँ-पिताजी के लिए घर मिठाई ज़रूर लेकर जाएं।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में कहा है कि “जो काम बीजेपी 13 साल में नहीं कर पाई, वो काम हमने सिर्फ़ 5 महीने में कर दिखाया। 2010 के बाद आज पहली बार नगर निगम में कमिश्नर से लेकर चपरासी तक, सफ़ाई कर्मचारी से लेकर शिक्षक तक, माली से लेकर डीबीसी कर्मचारी तक, सभी को महीने की पहली तारीख को वेतन मिल रहा है। और ये सब इसलिए हो पाया क्योंकि अब निगम में भी AAP की ईमानदार सरकार है।”

उन्होंने आगे कहा कि “निगम के सभी कर्मचारियों से आज मेरी एक अपील है कि मेरी तरफ़ से बच्चों और माँ-पिताजी के लिए घर मिठाई ज़रूर लेकर जाना।”