महाराष्ट्र में गर्डर मशीन गिरने से 17 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (01 अगस्त 2023): महाराष्ट्र के ठाणे के शाहपुर में मंगलवार सुबह एक गर्डर मशीन गिरने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों की घायल होने की खबर है। वहीं NDRF द्वारा बचाव अभियान अभी भी जारी है।

इस घटना पर NDRF के सहायक कमांडेंट सारंग कुर्वे ने कहा कि “हमें घटना की जानकारी रात करीब 1:30 बजे मिली और हमारी टीम ने सुबह करीब 5:30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हमारा खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। बचाव के लिए खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया गया है।”