दिल्ली मेट्रो में लड़के ने सुरीली आवाज में गाया गाना, कई यात्रियों ने भी दिया साथ| वीडियो हुआ वायरल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (30 जुलाई 2023): दिल्ली मेट्रो आए दिन वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में बनी रहती है। दिल्ली मेट्रो में कभी किसी कपल की तो कभी किसी लड़की का डांस करते हुए वीडियो वायरल होता है। तो वहीं इस बार एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी सुरीली आवाज में गाना गा रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो में लड़के को नुसरत फतेह अली खान का ‘सांसों की माला’ को गाते हुए देखा जा सकता है। साथ ही कुछ यात्रियों को भी उसका साथ देते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा उसका एक दोस्त गिटार बजाकर उसका साथ दे रहा है। गाना गाने वाले शख्स का नाम रितिक है।

आपको बता दें कि इस वीडियो को sachkadwahai नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में “What a voice!” लिखा है। इस वीडियो को 53 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुका है और लगभग 5 हजार बार शेयर किया गया है।