Breaking News: दिल्ली से पेरिस जा रहे एयर इंडिया की विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद क्यों लौटी वापस

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 जुलाई 2023): दिल्ली से पेरिस जा रहे एयर इंडिया की एक विमान की शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI143 आज उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस लौट आई, क्योंकि उड़ान के बाद रनवे पर संदिग्ध टायर का मलबा देखे जाने के बारे में दिल्ली एटीसी ने फ्लाइट क्रू को जानकारी दी थी। इस मामले में अब एयर इंडिया के प्रवक्ता का बयान सामने आया है।

इस मामले में जानकारी देते एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि “28 जुलाई 2023 को दिल्ली-पेरिस उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI143 उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस लौट आई, क्योंकि दिल्ली एटीसी ने फ्लाइट क्रू को प्रस्थान के बाद रनवे पर संदिग्ध टायर का मलबा देखे जाने की सूचना दी थी। विमान 14.18 बजे सुरक्षित वापस दिल्ली लैंड कर गई। जबकि विमान दिल्ली में आवश्यक जांच से गुजरता है, AI143 के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की योजना बनाई जा रही है।”