विश्व स्तर पर पहुंची भारत आम महोत्सव की खुशबू

दिल्ली-नेशनल मीडिया क्लब द्वारा दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट परिसर में 16वें भारत आम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में पहुंचे 14 देशों के राजदूत और विभिन्न दलों के राजनेताओं ने आम की 300 से ज्यादा प्रजातियों को देख महोत्सव की सराहना की। इसके साथ ही आम महोत्सव में विभिन्न प्रजातियों के आम के स्वाद का भी लुत्फ उठाया। महोत्सव की सराहना करते हुए उन्होंने कहा की आम की 300 से भी ज्यादा किस्में तो पहली बार देखी हैं। महोत्सव में उमड़ी हजारों लोगों की भींड ने प्रदर्शनी और आम के साथ ही स्पेशल मैंगो शेक और आम से बनी आइसक्रीम के स्वाद का लुत्फ उठाया। महोत्सव में ‘बुलडोजर’ और ‘मोदी’ आम के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रही। इस दौरान महोत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारों ने दर्शकों के साथ खूब फोटो सेशन कराया। फिल्मी सितारों के साथ फोटो सेशन के लिए महोत्सव में आम के साथ खास लोगों की भींड उमड़ पड़ी। इससे पहले महोत्सव का उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दीप प्रज्वलन कर किया। वहीं केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम भाई रुपाला ने महोत्सव में लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे,डॉ. हर्षवर्धन सिंह,फ़िल्म अभिनेता रजा मुराद,शहबाज खान ने केक काटकर नेशनल मीडिया क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी को बधाई दी।

नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष सचिन अवस्थी ने बताया कि दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट परिसर में 16 वें भारत आम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का उद्देश्य दुनिया भर के आम और खास को आम की प्रजातियों के बारे में जानकारी देना है। महोत्सव का शुभारंभ ”नए भारत की मिठास, भारत आम महोत्सव के साथ” स्लोगन के साथ किया गया। 16वें आम महोत्सव में फिजी,यूरोप,रूस,अमेरिका,अफ्रीका,एशिया समेत

दुनिया भर के 14 राजदूतों ने पहुंचकर प्रदर्शनी देखी। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के आम के स्वाद का लुत्फ उठाया। महोत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारों ने खूब जलवे बिखेरे। फिल्म स्टार महिमा चौधरी ने हाथ हिलाकर लोगों का जीत लिया वहीं ,गुलशन ग्रोवर के डायलॉग ने जमकर तालियां बटोरी। अभिनेत्री प्रीति झिंगियानी से मिलकर महोत्सव में मौजूद युवतियों की भींड फोटो सेशन के लिए उमड़ पड़ी। रजा मुराद,शहबाज खान,राजपाल यादव,बिंदु दारा सिंह को सामने देख युवाओं के साथ ही बच्चों और बुजुर्गों ने भी उनसे हाथ मिलाकर फोटो खिंचवाई। इस दौरान फिल्मी सितारों ने भी आम के साथ ही आम से बने मैंगो शेक और आइसक्रीम का लुत्फ उठाया। महोत्सव में पहुंचे राजनेताओं में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट,पुरुषोत्तम रुपाला,एसपी सिंह बघेल,अश्वनी चौबे,साध्वी निरंजन ज्योति, रेणुका सिंह सरुता, देबू सिंह चौहान,महेंद्र भाई मुंजापरा,महेंद्र नाथ पांडे,ए नारायण स्वामी,अर्जुन मुंडा,फग्गन कुलस्ते,रामदास अठावले, रामेश्वर तेली,शांतनु ठाकुर,जॉन बारला ने आयोजकों को सफल महोत्सव की बधाई दी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, दिग्विजय सिंह अर्जुन मुंडा जगदम्बिका पाल के साथ ही दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल,मशहूर सौंदर्य विशेषज्ञ डॉ भारती तनेजा,हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब,सांसद रवि किशन,निरहुआ, शिवसेना से सांसद अरविंद सावंत,प्रियंका चतुर्वेदी,राजवीर सिंह,सुब्रत पाठक समेत डेढ़ सौ से ज्यादा सांसद महोत्सव में मौजूद रहे। सांसद महोत्सव की भव्यता देख उसकी सराहना करते नजर आए। इस दौरान उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के प्रभारी सुनील बंसल,विधायक पंकज सिंह, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी,शशि थरूर, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत सिंह गौतम, लोजपा अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान,भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी, आईएएस राजकुमार दिल्ली विधानसभा पीआरओ विनोद गुप्ता समेत तमाम नेताओं ने गुब्बारे उड़ाये। महोत्सव में देश के नामी गिरामी गायकों ने सूफी और भजन गीत पेशकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं दूसरी तरफ देश के नामी गिरामी रॉक बैंड के कलाकारों ने तेज धुन पर महोत्सव में आये लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार,डीपीसीसी चेयरमैन अनिल भारद्वाज, भाजपा नेता आदेश गुप्ता,जगन्नाथ सरकार मौजूद रहे। केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम भाई रुपाला ने आम उत्पादक किसानों को महोत्सव में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग श्रीवास्तव ने किया।

भारत आम महोत्सव में दशहरी, फजली,प्रियूर , अल्फांसो , आम्रपाली , आलमपुर बानेशान , बादशाहपसंद समेत 3 सौ से ज्यादा आम की प्रजातियां मौजूद रहीं।