उन्नत भारत सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दिव्य शक्ति सम्मान 2023 का आयोजन, दिव्यांगों का बढ़ा आत्मविश्वास

टेन न्यूज नेटवर्क

दिल्ली (27 जुलाई 2023): दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में 22 जुलाई, शनिवार को उन्नत भारत सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दिव्य शक्ति सम्मान 2023 का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन उन्नत भारत सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने किया।

“जो शरीर से दिव्यांग होते हैं,
वो विचारों से विकलांग नहीं होते हैं।”

“कोशिश करने से हर मुश्किल और असंभव कार्य संभव हो जाते हैं।”

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना है कि वो तन से जरूर दिव्यांग हैं, लेकिन मन से मजबूत और दृढ़ संकल्पित। अपनी हिम्मत, हौसले और जुनून के बूते आज वे अपने परिवार और शहर का नाम देश-दुनिया में रोशन कर रहे हैं। खुले आकाश में उड़ान भर रहे हैं। खेल, व्यवसाय, अदाकारी सहित तमाम विधाओं में अपने फन से एक मुकाम पाया है। उनके जज्बे को सलाम है।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि, ” एक किसी दुर्घटना में दिव्यांग हो जाते हैं और एक जन्म से ही दिव्यांग होते है। हमे इस स्थिति में सुधार लाना चाहिए। लोग दिव्यांग दो तरीके से होते है, एक माइक्रोबियल होता हैं और दूसरा हार्मोनल होता हैं। हमे इसपर ध्यान देना चाहिए।”

इस ख़ास मौके पर एडवोकेट संदीप दुबे ने कहा कि “हमारे भारत की जो आबादी है उसका 2.1% लोग विकलांग है। आज इनको संरक्षन की जरूरत है , इन्हे दिशा देने की जरूरत है। प्रधानमंत्री जी ने विकलांग को दिव्यांग शब्द दिया और उनका ही प्रतिफल है की आज हम सब आप लोगों के बारे में सोच पा रहे है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 5 साल पहले इस सोच के साथ शुरू की गई थी की ‘हमे उनके बारे में सोचना चाहिए जिनके बारे में कोई नहीं सोचता’ हम सभी जो यहां उपस्थित हैं उन्हें ताकत, संरक्षण और प्रेम देने के लिए है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू ने कहा कि,”जिन्हे आज दिव्यांगों के रूप में हम जान रहे हैं उन्हें हमारे प्रधानमंत्री ने प्रतिष्ठा देने का काम किया है। एक संवेदनशील सरकार से क्या परिवर्तन आते है इसके हम सब साक्षी है। आजादी के समय लोगो के पास खाने के लिए अनाज नहीं होते थे , और प्रधानमंत्री का सामान विदेश से आता था। नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री जब देश को मिलता है तो हर जगह देश का डंका बज रहा होता हैं।”

उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा , केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू , बीजेपी नेता श्याम जाजू , बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, आनंद जोशी , बैदनाथ कटारिया, वरिष्ठ पत्रकार विपिन शर्मा, टेन न्यूज नेटवर्क के संस्थापक गजानन माली आदि कई लोग उपस्थित रहे।।