मणिपुर हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, पीएम से मांगा जवाब

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (26 जुलाई 2023): मणिपुर में हो रही हिंसा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के द्वारा देशभर में जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के जंतर मंतर पर दिल्ली प्रदेश आम आदमी पार्टी इकाई की तरफ से जोरदार प्रदर्शन किया गया।

दिल्ली के जंतर मंतर पर मणिपुर में महिलाओं के प्रति हिंसा और हत्याओं की घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि मणिपुर में जारी हिंसा पर प्रधानमंत्री मौन हैं। पीएम मोदी को मणिपुर हिंसा पर जवाब देना होगा। जवाब देने के बजाय मोदी सरकार मणिपुर की घटना के साथ बंगाल और राजस्थान की घटना का जिक्र कर रहे है।

गोपाल राय ने कहा आज या कल प्रधानमंत्री को मणिपुर का जवाब देना होगा। दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली की इसके बाद मणिपुर में हो रही हिंसा के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। मणिपुर में हो रही हिंसा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के तरफ से देश भर में विरोध प्रदर्शन किया गया। दिल्ली के जंतर मंतर पर दिल्ली प्रदेश इकाई के तरफ से भी प्रदर्शन किया गया।।