दिल्ली पुलिस ने साइबर जालसाजों के गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 जुलाई 2023): दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने साइबर जालसाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों की गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि “पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ साइबर जालसाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह ऑनलाइन विभिन्न नौकरियों की पेशकश के बहाने देश भर में लोगों को ठगने में शामिल था। आगे की जांच चल रही है।”