मणिपुर वायरल वीडियो मामले में एक और लोगों की हुई गिरफ्तारी, कुल पांच गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 जुलाई 2023): मणिपुर वायरल वीडियो मामले में शनिवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब तक इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बात की जानकारी मणिपुर पुलिस ने ट्वीट करके दी है।

मणिपुर पुलिस ने ट्वीट में कहा कि “वायरल वीडियो मामले में अब तक पांच गिरफ्तार। 4 मई 2023 को अज्ञात बदमाशों द्वारा दो महिलाओं की परेड कराने के वायरल वीडियो के संबंध में आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।”

मणिपुर पुलिस ने आगे कहा कि “मामले में कुल मिलाकर पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।”

आपको बता दें कि मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनका यौन उत्पीड़न करने का भयावह वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था। ये वीडियो 4 मई की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मणिपुर में पुरुषों की एक भीड़ दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके सड़क पर दौड़ाते नजर आ रहे हैं।।