कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या, दिल्ली के जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन। महिलाओं ने खोला मोर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (17/07/2023): कर्नाटक में दिगंबर संत आचार्य श्री राम कुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में आज जैन समाज की तरफ से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कर्नाटक सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। दिगम्बर संत आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज की दिनांक 05 जुलाई, 2023 को रात्रि में अपहरण कर चिक्कोडी, बेलगावी (कर्नाटक) में जघन्य एवं हृदय विदारक हत्या कर दी गई थी।

जैन समाज के प्रदर्शन में शामिल जैन मुनियों ने कहा कि जिस तरीके से जैन धर्मगुरु की हत्या कर्नाटक में की गई है उसके खिलाफ आज हमलोग प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि तत्काल दोषियों को सजा मिले। सम्पूर्ण जैन समाज में इस नृशंश व दुखद हत्या से अत्यधिक क्षोभ एवं आक्रोश है।

इस हत्या के विरोध में भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल के नेतृत्व में जैन समाज के कार्यकर्ता एवं सदस्य नई दिल्ली के जंतर मंतर से केंद्र सरकार से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द उन्हें न्याय मिलना चाहिए। जंतर मंतर पर प्रदर्शन में आचार्य सुनील सागर महाराज, आचार्य प्रज्ञ सागर महाराज, आचार्य श्रुत सागरबी आचार्य अतिवीर जी महाराज का इत्यादि लोगों ने भाग लिया। जंतर-मंतर पर आयोजित धरने में शामिल ऋषि-मुनियों ने कहा कि कर्नाटक की असंवेदनशील सरकार जैन मुनियों की सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम है।।