दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी!यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास खुला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (16 जुलाई 2023): दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर सामने आई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास को फिर से खोल दिया है। इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार ट्वीट करके दिया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट में लिखा है, “यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अब खुला है।”

आपको बता दें कि 13 जुलाई को यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।