नहीं रहे बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रविंद्र महाजनी, फ्लैट में मिला शव

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 जुलाई 2023): बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रविंद्र महाजनी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता रविंद्र महाजनी अपने तालेगांव स्थित आवास में मृत पाए गए। फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस की एक टीम अपार्टमेंट पहुंची और अंदर रविंद्र महाजनी का शव मिला। पुलिस को आशंका है कि शव मिलने से तीन दिन पहले ही अभिनेता की मौत हो गई थी। इसकी सूचना रविंद्र महाजनी के परिजनों को दे दी गई है।

बता दें कि रविंद्र महाजनी के बेटे गश्मीर महाजनी टीवी के फेमस अभिनेता हैं। रविंद्र महाजनी हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया। उन्हें मराठी फिल्म इंडस्ट्री का विनोद खन्ना भी कहा जाता था क्योंकि उनकी पर्सनैलिटी और लुक दोनों ही विनोद खन्ना से मिलता था। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने कई फिल्मों का डायरेक्शन भी किया था।