दिल्ली में बाढ़ ने मचाई तबाही: 400 से अधिक ट्रेनें रद्द, परेशान हुए यात्री

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (14 जुलाई 2023): मानसून की बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। बाढ़ जैसे हालात होने से कई राज्यों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में भारी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

राजधानी दिल्ली से गुजरने वाली 400 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। उत्तर रेलवे ने लगभग 300 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया, जबकि 191 का मार्ग परिवर्तित कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 67 ट्रेनें शॉर्ट-ऑरिजिनेट हुईं।

आपको बता दें कि यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए ओल्ड रेलवे ब्रिज पर दिल्ली जंक्शन से दिल्ली शाहदरा के बीच ट्रेन की आवाजाही 11 जुलाई से 13 जुलाई सुबह 6 बजे तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री अपने गंतव्य की ओर जाना चाह रहे हैं उनको स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कई ट्रेनें देरी से चल रही है जिसके कारण भी यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि पूरे हिंदुस्तान में इन दिनों अलग-अलग राज्यों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से रेलवे की रफ्तार भी धीमी हो गई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में लगभग 7 घंटे से बैठे गुणानंद ने टेन न्यूज की टीम ने बताया कि ट्रेनें काफी लेट चल रही है इससे हमें काफी परेशानी हो रही है लेकिन कुदरत का कहर है क्या कर सकते हैं।

बिहार जाने के लिए सरयू दास नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रिजर्वेशन करवा रखी थी लेकिन आज उनका ट्रेन छूट गया। उन्होंने टेन न्यूज से कहा कि मैं आनंद विहार में रहता हूं और आनंद विहार से आने में देर हो गई क्योंकि पूरा दिल्ली में बाढ़ आया हुआ है ना कोई गाड़ी, ना बस मिली उसकी वजह से देरी हुई और मेरी ट्रेन छूट गई।

यात्रियों से टेन न्यूज ने बात की तमाम यात्रियों की लगभग यही समस्याएं थी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जो ट्रेन के इंतजार में यात्री बैठे हैं उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 400 ट्रेनें रद्द कर दी गई है या उसका रूट डायवर्ट कर दिया गया है।।