चंद्रयान 3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण, इसरो ने रचा इतिहास

टेन न्यूज नेटवर्क

दिल्ली (14 जुलाई 2023): भारत ने अपने चंद्र मिशन के तहत शुक्रवार (14 जुलाई) को चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण कर दिया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान को लॉन्च किया गया, चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग का वीडियो सामने आया है।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने लॉन्च के बाद कहा, ”भारत को बधाई, चंद्रयान ने चंद्रमा की अपनी यात्रा शुरू कर दी है.” इसरो चीफ सोमनाथ ने बताया कि एलवीएम 3-एम4 रॉकेट ने चंद्रयान-3 को इसकी सटीक कक्षा में स्थापित कर दिया है. इसरो के मुताबिक, चंद्रयान 3 इसे ले जाने वाले रॉकेट LVM3-M4 से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है।

चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट के तीन लैंडर/रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। करीब 40 दिन बाद, यानी 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे। ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा।सितंबर 2019 में इसरो ने चंद्रयान-2 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने की कोशिश की थी, लेकिन तब लैंडर की हार्ड लैंडिंग हो गई थी। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए चंद्रयान-3 में कई बदलाव भी किए गए हैं।।