बड़ी खबर: यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट अस्थायी रूप से बंद

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 जुलाई 2023): दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट को फिलहाल बंद कर दिया गया है। हालांकि, इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है। इस बात की जानकारी डीएमआरसी ने ट्वीट करके दिया है।

डीएमआरसी ने ट्वीट में कहा है, “यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालाँकि, इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।”

वहीं इससे पहले डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा था कि “यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाली सड़क वर्तमान में दुर्गम है। कृपया तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं और वैकल्पिक मार्गों पर विचार करें। हालाँकि, इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है।”