दिल्ली सीएम ने जलभराव वाले इलाकों में सभी स्कूलों को बंद करने के दिए आदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 जुलाई 2023): दिल्ली की यमुना नदी उफान पर है। यमुना के बढ़े जलस्तर के कारण आसपास के इलाकों में पानी घुस गया है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके किया है। केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, “दिल्ली के जिन इलाक़ों में पानी भर रहा है वहाँ पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर रहे हैं।”

साथ ही केजरीवाल ने अन्य ट्वीट कर अपील करते राहत शिविरों का दौरा करने और हर संभव सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि “मैं सभी स्वयंसेवकों, पार्षदों, विधायकों और अन्य सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि राहत शिविरों का दौरा करने और हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील करता हूं।”

आपको बता दें कि बुधवार को यमुना के जलस्तर ने 1978 का रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 207.55 मीटर तक पहुंच गया था। आज भी यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी का दौर जारी रहा है और सुबह 7 बजे तक इसका स्तर 208.46 मीटर तक दर्ज किया गया है।।