बृजभूषण शरण सिंह की जगह जेल में है संसद में नहीं : DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 जुलाई 2023): दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर ली है। वहीं अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बृजभूषण शरण सिंह को लेकर दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार से सवाल कर जवाब मांगा है।

उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कहा कि “पूरा देश जानता है कि बृजभूषण शरण सिंह एक बहुत बड़ा गुंडा है जिसके ऊपर कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज है। ऐसे में महिला पहलवान जिन्होंने देश के लिए बहुत बड़े-बड़े मेडल जीते हैं वो सामने आती है और बताती है कि बृजभूषण शरण सिंह ने किस तरीके से उनके साथ यौन शौषण किया। 1 महीने तक वो सड़कों पर बैठी रही और गिड़गिड़ाते रही और दिल्ली पुलिस से मांग करती रही कि इस आदमी को गिरफ्तार करो। लेकिन दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया। बल्कि लड़कियों की ही विक्टिम शेंमिग जमकर की गई। अब दिल्ली पुलिस खुद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरीके से बृजभूषण शरण सिंह ने लड़कियों के साथ सच में यौन शोषण किया था। दिल्ली पुलिस इसे लेकर काफी सारे पुख्ता सबूत कोर्ट में दायर की है।”

स्वाति मालीवाल ने 2 सवाल की है। पहला उन्होंने दिल्ली पुलिस से सवाल करते हुए जवाब मांगा है कि जब दिल्ली पुलिस को पता था कि बृजभूषण शरण सिंह ने लड़कियों के साथ यौन शोषण किया है तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? और दूसरा सवाल उन्होंने केंद्र सरकार से करते हुए कहा कि मैं केंद्र सरकार से सवाल करना चाहती हूं क्योंकि बृजभूषण सिंह उनका ही सांसद है। कब तक केंद्र सरकार बृजभूषण शरण सिंह जैसे गुंडे को देखो संरक्षण देगी और बचाएगी। क्यों उसके खिलाफ अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है?

उन्होंने कहा कि “यह बहुत ज्यादा गलत है क्योंकि जिस आदमी की जगह जेल है वो अब संसद में बैठकर देश का कानून बनाएगा। क्या इसी तरीके से बेटी बचाई जाएगी और बेटियों को आगे बढ़ाया जाएगा।”