दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय ने सिविल लाइन कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (11 जुलाई 2023): दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर और नगर निगम सभी विभागाध्यक्षों के साथ सिविल लाइन जोनल ऑफिस पर स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंची। इस बात की जानकारी दिल्ली मेयर ने ट्विटर पर निरीक्षण की तस्वीरें शेयर करके दी है।

दिल्ली मेयर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान हमने देखा कि किस तरह की शिकायतें आ रही है और कितने समय में इन समस्याओं का निवारण हो रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश के अनुसार अधिकारियों को लगातार रिपोर्ट देने के निर्देश दी है।

दिल्ली मेयर ने ट्वीट में लिखा है, ” कमिश्नर और नगर निगम के सभी HoDs के साथ सिविल लाइन जोनल ऑफिस पर स्थापित कंट्रोल रूम का आज निरीक्षण किया। देखा कि किस तरह की complaints आ रही हैं और कितनी देर में समासायों का निवारण हो रहा है। CM अरविंद केजरीवाल के निर्देश अनुसार, लगातर Report देने के निर्देश दिए।”