सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई बैठक, बारिश और यमुना के बढ़ते जलस्तर पर होगी चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 जुलाई 2023): दिल्ली में लगातार बारिश के कारण सभी सड़कें, नदी और नालों का बुरा हाल है। इसे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर को सचिवाल में एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी मार्लेना और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। वहीं इस बैठक में यमुना नदी के स्तर में बढ़ोतरी पर भी चर्चा होगी।

बता दें कि दिल्ली में लगातार बारिश और हरियाणा सरकार द्वारा यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है।।