‘आम महोत्सव’ में बीजेपी के नेताओं का दिखा अनोखा अंदाज

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (09/07/2023): अभी आम का सीजन चल रहा है, बाजार में अलग अलग रंग के और अलग अलग स्वाद के आम सजे हैं। आम के शौकीन लोगों के लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। आम फलों का राजा होता है और आम लोगों को खूब पसंद भी आता है।

आम के सीजन में दिल्ली बीजेपी की पूर्वांचल मोर्चा इकाई के तरफ से दिल्ली बीजेपी कार्यालय में आम महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आम का मजा लेते हुए दिखे।

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सचदेवा ने कहा कि कभी-कभी राजनीति छोड़कर इस तरीके के कार्यक्रम भी होने चाहिए। इस तरह के कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी पार्टी में बढ़ती है।।