बिहार में फिर होगा सत्ता परिवर्तन? बीजेपी-जेडीयू बन गई सहमति!

टेन न्यूज नेटवर्क

पटना (09 जुलाई 2023): बिहार की राजनीति में उलटफेर होना और सत्ता परिवर्तन आम बात हो गई है। तभी तो सीएम नीतीश कुमार अबतक कुल आठ बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। कभी सत्ता में एनडीए गठबंधन तो कभी महागठबंधन की सरकार।

बिहार में फिर होगा सत्ता परिवर्तन?

विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में एकबार फिर सियासी हलचलें तेज हो गई है। एकबार फिर बिहार में राजनीतिक उलटफेर हो सकता है, एक बार फिर बिहार में सत्ता परिवर्तन की कयासबाजी शुरू है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक राजद -जदयू गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल सियासी पंडितो की मानें तो जिस समय जदयू -राजद गठबंधन हुआ उसी समय यह तय कर लिया गया था कि नीतीश कुमार जल्द से जल्द बिहार की कमान तेजस्वी यादव को सौंप देंगे और वो स्वयं देश की राजनीति में विपक्ष की बागडोर संभालेंगे। लेकिन अब नीतीश कुमार अपने इस वादे से पीछे हटते नजर आ रहे हैं इसीलिए राजद -जदयू में खींचतान बढ़ गई है।

भाजपा के आंतरिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार और भाजपा में सहमति बन चुका है और जल्द ही बिहार में एकबार फिर सत्ता परिवर्तन हो सकता है।।