दिल्ली में बाढ़ नियंत्रण का मास्टरप्लान: फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2023- 24 जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 जुलाई 2023): दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ने कल यानी गुरुवार को फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2023-24 जारी की है। इसके अंदर बाढ़ से बचाव के लिए बने दिल्ली सरकार की सभी 16 कंट्रोल रूम सहित अन्य तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा है।
इस बात की जानकारी वित्त मंत्री आतिशी ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करके दी है।

वित्त मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि “दिल्ली सरकार का Flood Control Order 2023-24 जारी किया है, इसमें बाढ़ से बचाव के लिए बने दिल्ली सरकार की सभी 16 कंट्रोल रूम सहित अन्य तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा है।यमुना के जलस्तर पर नज़र बनाये रखने के साथ साथ, अधिकारियों को हर आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश भी दिए है।”