निलंबित बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 जुलाई 2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में निलंबित बीमा पॉलिसियों को नवीनीकृत करने के बहाने लोगों को ठगने का मामला सामने आया है। इस आरोप में दिल्ली साइबर पुलिस ने गुरुवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान राहुल शर्मा, अमीर अंसारी, कलीम अंसारी और निखिल पाल के रूप में की गई है। ये चारों आरोपी कथित तौर पर लोगों से 1 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने में शामिल थे।

दिल्ली पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उनसे पुछताछ कर रही है।।