अनाज मंडी, नजफगढ़ से सैनिक एन्क्लेव की ओर जाने वाले मार्ग पर 15 दिनों तक यातायात रहेगा बाधित, पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (06 जुलाई 2023): दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा किए जा रहे सीवर कार्य के चलते अनाज मंडी, नजफगढ़ से सैनिक एन्क्लेव की ओर जाने वाली मार्ग पर करीब 15 दिनों तक यातायात बाधित रहेगा। इस बात की जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज यानी गुरुवार को ट्विटर पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके दिया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को कहा है कि यातायात के आने-जाने के लिए केवल विपरीत मार्ग ही उपलब्ध रहेगा। साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दिया है।

ट्रैफिक एडवाइजरी में लिखा है, “DJB द्वारा किए जा रहे सीवर कार्य के कारण अनाज मंडी, नजफगढ़ से सैनिक एन्क्लेव की ओर जाने वाले मार्ग पर लगभग 15 दिनों के लिए यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित है और केवल विपरीत मार्ग ही यातायात के आने-जाने के लिए उपलब्ध है। कृपया तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।”