कनॉट प्लेस पर लगाई गई प्रदर्शनी, आपातकाल में जेल जाने वाले कई लोग रहे मौजूद

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (28/06/2023): भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल द्वारा आज राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में आपातकाल के दौरान तिहाड़ जेल से जुड़ी यादों का एक प्रदर्शनी लगाया गया। प्रदर्शनी में आपातकाल के दौरान जेल में बंद अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस प्रस्तुति में एक तरफ भ्रष्टचार के आरोप में जेल गए मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का पुतला लगाया गया तो दूसरी तरफ जो लोग आपातकाल के दौरान जेल गए उनकी तस्वीरें लगाई गई।

कनॉट प्लेस में आपातकाल में तिहाड़ में बंद लोगों की तस्वीर भी लगाई गई। टेन न्यूज से बातचीत करते हुए बीजेपी नेता विजय गोयल ने कहा कि आपातकाल के दौरान जो जुर्म निर्दोष लोगों पर हुआ है वह देश कभी नहीं भूलेगा। इसके साथ ही विजय गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश पर आपातकाल थोपा था। निर्दोष लोगों को जेल में डालने का काम कांग्रेस की तरफ से की गई थी, यह निंदनीय है और यह उनकी नियत को दर्शाता है। आज की तारीख में भारत लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है। आपातकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र को काला करने का काम किया था।।