IGI हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (23 जून 2023): नई दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2.56 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी के आरोप में 5 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सीमा शुल्क विभाग ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रहे है। इसकी जानकारी सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को दी है।

सीमा शुल्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, “दिल्ली हवाई अड्डे के सीमा शुल्क ने बैंकॉक के रास्ते 2.56 करोड़ रुपये मूल्य के 5 किलोग्राम से अधिक सोने की तस्करी के आरोप में पांच भारतीय नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें नई दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया।”