चार्ल्स डार्विन के सिद्धांत को हटाए जाने को लेकर शिक्षा मंत्री ने क्या कहा

Dharmendra Pradhan

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 जून 2023): किताब से चार्ल्स डार्विन के सिद्धांत को हटाने को लेकर केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा की किताब से चार्ल्स डार्विन के सिद्धांत को नहीं हटाया जाएगा। इस संबंध में किताब में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

विशेषज्ञों की एक टीम ने सलाह दिया कि एक्सपर्ट्स की टीम ने सलाह दी थी कि कोविड-19 के दौरान दोहराव वाले हिस्सों को पाठ्यपुस्तक से हटा दिया था, जिसे बाद में दोबारा जोड़ भी दिया गया। कक्षा आठवीं और नौवीं के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कक्षा 10वीं से विकासवाद सिद्धांत के कुछ हिस्सों को पिछले साल हटाया गया था। लेकिन कक्षा 11वीं-12वीं के पाठ्यपुस्तक में भी बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए मैं सार्वजनिक कार्यक्रम में बताना चाहूंगा कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

किताब से चार्ल्स डार्विन के सिद्धांत को हटाने को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि डार्विन के सिद्धांत को एनसीईआरटी की विज्ञान किताबों से हटा दिया गया है। जैसे किताबों से पीरियोडिक टेबल को हटा दिया गया है।।