दिल्ली पुलिस ने एक 25 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार, महिला को अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने का आरोप

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (21 जून 2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पुलिस स्टेशन साइबर द्वारका की एक टीम ने एक 25 वर्षीय व्यक्ति को एक महिला को अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने आज यानी बुधवार को दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 25 वर्षीय सतेंद्र कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो बी.टेक योग्यता रखता है। वह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का रहने वाला है। उसे कथित तौर पर एक महिला को अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि “पीएस साइबर द्वारका की एक टीम ने 25 वर्षीय सतेंद्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है, जो बी.टेक योग्यता रखता है और यूपी के चंदौली जिले का निवासी है, उसे एक महिला को अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।”