IIT गुवाहाटी इस दिन जारी करेगा JEE Advance 2023 का रिजल्ट, जानें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (16 जून 2023): IIT गुवाहाटी द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। दरअसल इस परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है और सभी अभ्यर्थियों को इसके रिजल्ट का इंतजार है। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका परिणाम 18 जून 2023 को जारी कर दिया जाएगा।

जेईई एडवांस 2023 परीक्षा 04 जून, 2023 को दो पालियों में आयोजित की गई थी- पेपर 1 सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया गया था। इस बीच 11 जून 2023 को उत्तर कुंजी जारी की गई। परिणामों के साथ, संस्थान द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।।