शाहबाद डेयरी इलाके में एक फ्लैट से मिला लड़का और लड़की का शव, जांच में जुटी पुलिस

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (16/06/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक फ्लैट से एक लड़का और एक लड़की का शव बरामद हुआ है। दोनों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दिल्ली पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

इस मामले में जानकारी देते हुए शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बताया कि शाहबाद डेयरी इलाके में एक पुरुष और एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस ने आगे कहा कि ये प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। दोनों रिश्ते में थे।