बिपरजॉय तूफान को लेकर गुजरात के सात जिलों में रेड अलर्ट जारी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 जून 2023): चक्रवाती तूफान बिपरजॉय कुछ ही घंटों में गुजरात के तट से टकराने वाली है। करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। 450 से अधिक गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक- तूफान बिपरजॉय का लैंडफॉल शाम को 6:00 बजे शुरू होगा और मध्य रात्रि तक चलेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बिपरजॉय के अधिकतम 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ एक ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (वीएससीएस)’ के रूप में जखौ बंदरगाह के पास टकराने का अनुमान है। मौसम विभाग के डीजी एम महापात्रा ने कहा है कि चक्रवाती तूफान शाम 6:00 बजे से मध्य रात्रि के बीच तट से टकराएगा

मनोरमा मोहंती, वैज्ञानिक, IMD, गुजरात ने बताया की चक्रवात बिपरजॉय फिलहाल जखाऊ पोर्ट से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए कच्छ, सौराष्ट्र को पार करने वाला है। इसकी रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटा होने वाली है। शाम से मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा।