मुंबई से दिल्ली के फ्लाइट टिकट्स की कीमतों ने छुआ आसमान। 14,000 रुपए तक बढ़ा किराया

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (15/06/2023): भारत में डोमेस्टिक फ्लाइट की किराये की कीमतें अचानक आसमान छूने लगी है। दिल्ली से मुंबई के लिए वनवे नॉनस्टॉप फ्लाइट का टिकट 24 घंटे पहले बुक कराने पर यह आपको 14,000 रुपये का पड़ेगा। जो दुनिया के सबसे महंगे घरेलू हवाई किराए में से एक है। भारत में दिल्ली से मुंबई सबसे बिजी रूट माना जाता है।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से मुंबई नॉन-स्टॉप उड़ान भरने के लिए 24 घंटे की एडवांस परचेज हवाई किराया, वर्तमान में लगभग 14,000 रुपये है, जो दुनिया के सबसे महंगे घरेलू किराए में से एक है। बता दें कि कमजोर रुपये के बावजूद भी भारतीय यात्री को अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, चीन, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के सबसे बिजी घरेलू मार्गों पर अंतिम समय का किराया इससे तो कम ही मिलेगा।

देश के छह सबसे बिजी मार्गों में से पांच के लिए स्पॉट हवाई किराए में बड़ी वृद्धि देखी गई है। यह वृद्धि पिछले महीने में तीन बार दर्ज की गई। चूंकि विमानन व्यवसाय एक विनियमित क्षेत्र है, इसलिए भारत में हवाई किराए की निगरानी के लिए कोई नियामक एजेंसी नहीं है। आपूर्ति और मांग की बाजार शक्तियां इस क्षेत्र को चलाती हैं। उत्तर भारत में गर्मियों की छुट्टियों के कारण जून के महीने में हवाई यात्रा की भारी मांग रहती है।।