अशोक नगर में 10 साल और 12 साल के दो लड़कों के यौन उत्पीड़न का मामला, तीन गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (13/06/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 10 साल और 12 साल के दो लड़कों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस आरोप में तीन किशोरों को पकड़ा है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने आज मंगलवार को दी है।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि “दिल्ली पुलिस ने 10 जून को न्यू अशोक नगर इलाके में 10 साल और 12 साल के दो लड़कों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने वाले तीन किशोरों को पकड़ा है। एक आरोपी ने पीड़ितों के साथ मारपीट की और दो अन्य ने वीडियो बना लिया। लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल में दोनों पीड़ितों की काउंसलिंग और मेडिकल जांच की गई है।”

दिल्ली पुलिस ने बताया कि “पीएस न्यू अशोक नगर में आईपीसी की धारा 377/34 और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।आरोपी को कानून के मुताबिक जेजेबी के सामने पेश किया जाएगा।”