सेवा और सुशासन के 9 साल हुए पूरे, कांग्रेस ने किया महापुरुषों का अपमान: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (12/06/2023): मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सरकार के तमाम मंत्रालयों की तरफ से लगातार रिपोर्ट कार्ड पेश किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को कांग्रेस के शासन में सम्मान नही मिला मोदी जी ने सरदार पटेल की प्रतिमा बनाकर सम्मान दिया। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा की गुलामी के प्रतीकों से भारत को बाहर निकालने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में किया गया।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा किए गए कार्यों के लेखा जोखा पेश करते हुए अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। काशी का जीर्णोधार, उज्जैन महाकाल लोक परियोजना, कैलाश धाम पुर्नविकास योजना चलाई जा रही है।

अर्जुन मेघवाल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के नौ वर्षो में भारतीय सांस्कृतिक पुनरुत्थान का कालखंड रहा है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के दौरान महान विभूतियों में सरदार वल्लभ भाई पटेल और भीम राव अंबेडकर जैसे लोगों का विकास कांग्रेस के शासन अवधि में नहीं किया गया।

केंद्रीय संस्कृति और विधि न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सोमवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मेघवाल ने आगे कहा कि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्तारूढ़ दल ने पिछले नौ वर्षो के दौरान बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थों को नया स्वरूप देकर आज़ादी के नायकों को एतिहासिक सम्मान दिलाया है। इसके अलावा, उन्होंने उल्लेख किया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का विकास, कर्तव्य पथ और इंडिया गेट के पास सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित का अनावरण, वीरबाल दिवस, आज़ादी के अमृत महोत्सव के जरिए ’हर घर तिंरगा’ जैसे विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत और आयोजित करके देश के नागरिकों को सम्मानजनक स्थान दिया गया है।।