दूसरी महिला से बात करने के शक में एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर पर चाकू से किया हमला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (11/06/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के किशनगंज में एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर को किसी दूसरी महिला से बात करने के शक में चाकू मार दिया। घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान बेबी के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान सैमुअल के रूप में की गई है।

दिल्ली पुलिस ने आज रविवार को इस मामले में जानकारी देते हुए बताया, “किशनगंज में बेबी नाम की एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर सैमुअल को किसी दूसरी महिला से बात करने के शक में चाकू मार दिया। युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।”