Big Breaking: भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर जीता पहला महिला हॉकी जूनियर एशिया कप

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (11/06/2023): भारत ने रविवार को दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर 2023 महिला हॉकी जूनियर एशिया कप जीता। वहीं जीत के बाद हॉकी इंडिया ने घोषणा की कि महिला जूनियर एशिया कप 2023 का पहला खिताब जीतने पर खिलाड़ियों को दो-दो लाख रुपए और सहयोगी स्टाफ को एक-एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।