दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की महारैली, सख्त हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामात

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (11/06/2023): आम आदमी पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ महारैली कर रही है। इस मद्देनजर राम लीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इस रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेता शामिल होंगे। इस रैली में एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि केंद्र द्वारा 19 मई को जारी अध्यादेश में राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिसने सेवाओं से संबंधित मामलों पर कार्यकारी नियंत्रण को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है। इससे पहले 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश के जरिए पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि को छोड़कर अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन सहित सेवा से संबंधित मामलों पर कार्यकारी नियंत्रण दिल्ली सरकार को दिया था।