जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ हुई लाखों की धोखाधड़ी, FIR दर्ज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (09/06/2023): बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ एलन फर्नांडिस नाम के एक व्यक्ति ने 58 लाख रुपए की ठगी कर ली है। जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। मुंबई पुलिस ने एलन फर्नांडिस नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 408, 465, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुंबई पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुमताबिक, एलन फर्नांडिस को 20 नवंबर, 2018 को MMA मैट्रिक्स कंपनी में संचालन निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। MMA मैट्रिक्स जिम टाइगर श्रॉफ और उनकी मां आयशा का है, और दोनों वहां के सभी कामकाज देखते थे। कहा जा रहा है कि आरोपी ने 11 टूर्नामेंट का भारत और भारत से बाहर आयोजन करने के लिए काफी रकम लिया है। ‌इसमें फीस के तौर पर कंपनी के बैंक खाते में दिसंबर 2018 से जनवरी 2023 तक 58,53,591 रुपये जमा कराए गए। लेकिन आयशा श्रॉफ की ओर से इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा गया है।

आपको बता दें कि आयशा श्रॉफ अपने जमाने में एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकी हैं। आयशा श्रॉफ को कम उम्र में ही जैकी श्रॉफ से प्यार हो गया था और दोनों ने शादी कर ली थी। जैकी श्रॉफ से शादी के बाद से आयशा श्रॉफ ने बड़े परदे से दूरी बना ली। अब वह बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।।