Big Breaking: दिल्ली नगर निगम के स्टेंडिंग कमेटी के नतीजे घोषित, 3-3 सीटों पर AAP और BJP ने मारी बाजी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08/06/2023): दिल्ली नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव के 103 दिन बाद आज गुरूवार को आखिरकार नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव के नतीजों के मुताबिक आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने 3-3 सीटों पर जीत दर्ज की है।

आम आदमी पार्टी की ओर से रमिंदर कौर, मोहिनी जीनवाल और आमिल मालिक जीतें है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से कमलजीत सहरावत, पंकज लूथरा और गजेंद्र दराल जीतें है।

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमिटी के 6 सदस्यों के लिए 24 फरवरी को चुनाव हुआ था। चुनाव होने के बाद नतीजों की घोषणा होने वाला था लेकिन उसी समय हंगामा हो गया जिसके बाद दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने चुनाव रद्द करने और दोबारा से चुनाव कराने की घोषणा की थी। इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया कि दोबारा से चुनाव कराना गलत है।।